मुरादाबाद:अगर सही से काम नहीं करेंगे तो अधिकारियों को जूते से पिटवाऊंगा-संगीत सोम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने अधिकारियों को जनता के जूते से पिटवाने की दे डाली। भाजपा नेता ने अधिकारी को धमकाने वाले अपने वायरल वीडियो पर कहा कि हां मैने ही अधिकारी को धमकाया था, मेरी ही आवाज है उसमें। लेकिन कम धमकाया, अगर सही से काम नहीं करेंगे, कानून का पालन नहीं करेंगे तो पब्लिक के जूते से भी पिटवाऊंगा।'  

वहीं मीडिया से बात करते हुए संगीत सोम ने कहा कि राहुल गांधी एक एक्सिडेंलटल हिन्दू हैं। वो हिन्दू है नहीं बल्कि उनमें ब्लड तो इटली का है। लिहाजा वो इटली की भाषा बोलते हैं। हिंदुस्तान की भाषा नही बोलते हैं। वही मंच से अपने उस ऑडियो का जिक्र किया जिसमें वो किसी अधिकारी को धमकाते हुए सुने जा रहे हैं। उस पर बोलना शुरू किया कि हां मैने ही धमकाया, लेकिन कम धमकाया, अगर सही से काम नहीं करेंगे और कानून का पालन नही करेंगे तो पब्लिक के जूते से भी पिटवाउंगा। 

देश को बांटने की कोशिश नहीं होने देंगे

संगीत सोम ने मंच क्षत्रिय समाज के लोगो से कहा की कमजोरी की बाते मत करिए,हमने तो देश को अखंड भारत बनाने के लिए अपनी जमीन और किले तक दान कर दिए हैं। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि चंद गुंडों या चंद लोग इस देश को बांटने की जुर्रत करेंगे तो उसे करने नहीं देंगे। संगीत सोम रविवार को मुरादाबाद के मूंढापांडे इलाके में आयोजित क्षत्रिय समाज के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति पहुंचे थे। यहां रामवीर सिंह कुंदरकी विधान सभा उप चुनाव में भाजपा के टिकट के दावेदार हैं।

संबंधित समाचार