संभल: सात बच्चों के पिता ने किया दूसरा निकाह, पहली पत्नी ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंचायत ने सुनाया फैसला,पहली पत्नी के नाम करनी होगी आधी जमीन

संभल, अमृत विचार। नखासा थाना क्षेत्र में  सात बच्चों के पिता ने पहली पत्नी को छोड़कर युवती से निकाह कर लिया। साल भर तक पहली पत्नी को दूसरे निकाह का पता नहीं चलने दिया। राज खुलाने पर पहली पत्नी ने हंगामा खड़ा कर दिया। पंचायत ने इस मामले में आधी जमीन पहली पत्नी के नाम कराने का फैसला सुनाया है।


थाना क्षेत्र एक गांव का 45 वर्षीय व्यक्ति विवाह शादियों में बैंड बजाने का काम करता है। वह छह बेटियों व एक बेटे का पिता है। इस व्यक्ति का दूसरे गांव की युवती से  प्रेम प्रसंग हो गया। दो वर्ष पहले व्यक्ति ने पहली पत्नी को बिना बताए प्रेमिका के साथ निकाह कर उसके रहने के लिए किराए का कमरा लेकर दे दिया। शक न हो इसके लिए कभी कभार घर आकर पत्नी को खर्च के रुपये देता रहा। पत्नी व बच्चे घर आने को पूछते तो वह काम के सिलसिले में बाहर होने की बात कह देता था। इस बीच पहली पत्नी को किसी तरह पति के दूसरे निकाह की बात पता चली तो वी उसके कमरे पर जा पहुंची और पति को रंगे हाथ पकड़ लिया। पहली पत्नी ने हंगामा खड़ा किया तो पंचायत बैठाई गई। पंचायत ने आधी जमीन पहली पत्नी के नाम कराने का फैसला सुनाकर मामले का निपटारा कर दिया।

संबंधित समाचार