पीलीभीत: सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बीसलपुर, अमृत विचार। जनपद में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देवी देवताओं से जुड़ी एक और विवादित पोस्ट कर दी गई। हल्का दरोगा की ओर से मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

कोतवाली में दर्ज की गई रिपोर्ट में हल्का दरोगा जयपाल सिंह ने बताया कि संज्ञान में आया है कि ग्राम रिछौला सबल के अरशद पुत्र इकबाल ने सोशल मीडिया पर देवी देवताओं पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए विवादित पोस्ट की है। जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

संबंधित समाचार