बहराइच: सरकार के वादों का लाभ वैतनिक कर्मियों को मिला, होमगार्डों का हो रहा शोषण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

होमगार्ड संघ ने वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर दिया धरना

बहराइच, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी और कर्मचारी एसोसिएशन ने सोमवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा।

उत्तर प्रदेश होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी और कर्मचारी एसोसिएशन के जिला महामंत्री शोभाराम चौरसिया की अगुवाई में सोमवार को सभी जवानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। महामंत्री ने कहा कि बांबे एक्ट के तहत होमगार्डों का गठन हुआ, लेकिन इसका लाभ उत्तर प्रदेश छोड़कर सभी प्रदेश के जवानों को मिल रहा है। जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार जो घोषणा करती है, उसका लाभ वैतनिक कर्मियों को मिल रहा है। अवैतनिक होमगार्ड जवानों को कुछ नहीं मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि आठ से 12 घंटे ड्यूटी करने के बाद भी मजदूरों की तरह वेतन दिया जा रहा है। सभी ने वैतनिक कर्मियों की तरह वेतन देने, वैतनिक कर्मियों का दर्जा देने , सेवाकाल के दौरान एक साल में 30 दिन का अवकाश वेतन भत्ता देने, महिला जवानों को मातृत्व अवकाश देने, सेवानिवृत्त पर एक उचित धनराशि देने समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सदर को दिया। इस दौरान काफी संख्या में होमगार्ड जवान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बहराइच: प‍िंजरे में कैद हुआ हमला करने वाला तेंदुआ

संबंधित समाचार