अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डोनाल्ड ट्रंप व जो बाइडन में काटे की टक्कर US Election Result 2020: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के नतीजे धीरे—धीरे सामने आ रहे हैं। दोनों ही उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर है। व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट पाने महत्वपूर्ण है जो यह तय करेगें कि अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा? 03:21 PM, …

डोनाल्ड ट्रंप व जो बाइडन में काटे की टक्कर

US Election Result 2020: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के नतीजे धीरे—धीरे सामने आ रहे हैं। दोनों ही उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर है। व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट पाने महत्वपूर्ण है जो यह तय करेगें कि अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा?

03:21 PM, 04-Nov-2020

02:05 PM, 04-Nov-2020

ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन

अमेरिका में चुनाव परिणामों के बीच वाशिंगटन डीसी में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए हैं। ये प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी विरोध रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को जाम किया और नारेबाजी की।

वहीं, कैलिफ़ॉर्निया, नॉर्थ कैरोलाइना, पोर्टलैंड, ऑरेगन और न्यूयॉर्क सिटी में भी विरोध प्रदर्शनों की ख़बरें है।

चुनावों को देखते हुए अमेरिका के कई शहरों में दुकानों के दरवाज़ों और खिड़कियों को ढंक दिया गया है।

02:00 PM, 04-Nov-2020

01:30 PM, 04-Nov-2020

ट्रंप ने कहा ‘हम चुनाव जीते हैं’

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के आ रहे परिणामों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक संबोधन में कहा है कि ‘हम चुनाव जीते हैं।’

ट्रंप ने अपने परिवार और करोड़ों समर्थकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि “हम बड़े जश्न के लिए तैयार थे। हम सब कुछ जीत रहे थे।”

ट्रंप ने कहा है कि ये एक धोखा है बहुत बड़ा धोखा, लोगों से उनका मताधिकार छीना जा रहे और वो ऐसा नहीं होने देंगे।

01:00 PM, 04-Nov-2020

डेमोक्रेटिक पार्टी के चार भारतीय-अमेरिकी सांसदों की जीत

डेमोक्रेटिक पार्टी के सभी चारों भारतीय-अमेरिकी सांसद हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए दोबारा चुने गए हैं। इस चुनाव में डॉ अमी बेरा, प्रमिला जयपाल, रो खन्ना और राजा कृष्णमूर्ति अपने-अपने जिलों से चुनाव जीते हैं।

संबंधित समाचार