विचारधारा की लड़ाई में मोदी को हराऊंगा: राहुल गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिहार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को बिहार के मधेपुरा और अररिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी वोटिंग मशीन या मीडिया से नहीं डरते हैं। मैं विचारधारा की लड़ाई में एक इंच भी पीछे नहीं हटूंगा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हराऊंगा। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी उनके खिलाफ …

बिहार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को बिहार के मधेपुरा और अररिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी वोटिंग मशीन या मीडिया से नहीं डरते हैं। मैं विचारधारा की लड़ाई में एक इंच भी पीछे नहीं हटूंगा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हराऊंगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी उनके खिलाफ उल्टी सीधी बातें करते हैं और बदतमीजी से बात करते हैं, वे नफरत फैलाने वाली बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि वह (मोदी) जितनी नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं मैं उतना ही प्यार फैलाने की कोशिश करता हूं। नफरत को नफरत से नहीं बल्कि प्यार से काटा जा सकता है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मैं एक इंच भी पीछे नहीं हटूंगा, जब तक कि नरेन्द्र मोदी को हरा नहीं दूं।उन्होंने कहा कि चाहे मोदी वोटिंग मशीन हो या मोदी मीडिया हो, जो भी हो, मुझे फर्क नहीं पड़ता। यह उस व्यक्ति के खिलाफ विचारधारा की लड़ाई है और उनकी सोच के खिलाफ लड़ाई है और सच, सच होता है और हम इस सोच को पराजित करेंगे।

उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोरोना वायरस संकट, बेरोजगारी, किसानों एवं छोटे व्यापारियों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगागे हुए कहा कि पिछले वादे पूरा नहीं करने वाले ये नेता अब चुनाव में लोगों से वोट मांग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं आपको कहना चाहता हूं कि महागठबंधन की सरकार बनेगी तो वह हर जाति, धर्म, गरीब, मजदूर और हर जिले की सरकार होगी। हम मिलकर इस प्रदेश को बदलने का काम करेंगे।

संबंधित समाचार