Unnao News: आपरेशन ‘भरोसा’ से रोके जाएंगे महिला संबंधी अपराध...एसपी के निर्देश पर शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसपी के निर्देश पर जिले में शुरू कराया गया आपरेशन भरोसा

उन्नाव, अमृत विचार। एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए आपरेशन भरोसा की शुरुआत की गई है। इसमें हर थाने में एक महिला आरक्षी को नोडल बनाया गया है। जिले में घरेलू हिंसा व यौन संबंधी अपराधों सहित अपहरण व कार्यालयों में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों व सहकर्मियों द्वारा अशोभनीय फब्तियां कसने का शिकार होने के बाद भी अधिकांश महिलाएं लोकलाज के डर से पुलिस तक जाने में संकोच करती थीं। 

इसे देखते हुए एसपी ने जिले में आपरेशन भरोसा की शुरुआत की है। इसमें जिले के सभी थानों में तैनात महिला आरक्षी को नोडल बनाया है। इससे पीड़ित महिलाएं आसानी से अपनी आपबीती बता सकेंगी। 

इसके बाद नोडल आरक्षी इसकी जानकारी बीट व उच्चाधिकारियों को देंगे। जिससे आरोपी पर सख्त कार्रवाई हो सके। सीओ सिटी सोनम सिंह ने सभी नोडल आरक्षियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक कर उन्हें आपरेशन भरोसा के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान सभी थानों की नोडल महिला आरक्षी मौजूद रहीं।

संबंधित समाचार