बरेली: कॉलेज में सिर्फ छात्र संगठन करें काम, भाजपा क्यों चला रही सदस्यता अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज परिसर के पूर्व और पश्चिम गेट पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाये जाने पर समाजवादी छात्र सभा की ओर से कॉलेज प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाये।

समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने छात्रों के भविष्य को संकट में डाल रही है। विद्यार्थियों की ओर से जबरदस्ती मिस कॉल कर सदस्यता दिलवाई जा रही है। छात्राओं से भी जबरदस्ती मिस कॉल करवाई जा रही है। छात्राओं में डर का माहौल है। हालांकि प्राचार्य प्रो. ओपी राय के नहीं होने से चीफ प्रॉक्टर प्रो आलोक खरे ने सछास के पदाधिकारियों से बात कर समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन सछास के पदाधिकारी प्राचार्य से बात करने पर अड़े रहे।

संबंधित समाचार