गोण्डा: युवक की पेड़ से लटकती मिली लाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोण्डा। जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पथरी बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत कटरा जगदीश पुर गाँव में आम के पेड़ से युवक की लटकती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर डॉग स्क्वायड टीम के साथ पहुँची पुलिस ने जब शव को कब्जे में लेना …

गोण्डा। जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पथरी बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत कटरा जगदीश पुर गाँव में आम के पेड़ से युवक की लटकती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर डॉग स्क्वायड टीम के साथ पहुँची पुलिस ने जब शव को कब्जे में लेना चाहा तो स्थानीय लोगों के भारी विरोध के चलते ग्रामीणों ने शव को पेड़ से नहीं उतारने दिया।बहुत समझाने-बुझाने के उपरान्त पुलिस मृतक के शव को पेंड़ से उतार कर उसे पोस्टमार्टम हेतु गोण्डा भेजने में कामयाब हुई।
तरबगंज थानाक्षेत्र के बौरिहा गाँव निवासी युवक सूरज सिंह पुत्र महेश सिंह(25) के बड़े भाई दिनेश सिंह ने बताया कि,पाँच दिन पूर्व उसका मृतक भाई घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था।जिसकी सूचना उसने तरबगंज पुलिस को दी थी,पर पुलिस द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।जिसके परिणामस्वरुप उसका शव कटरा जगदीश पुर स्थित बाग में आम के पेंड़ से लटका मिला।महेश सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली को कटघरे में रखते हुये भाई की हत्या के मामले में जांच कर न्याय की मांग की है।
बहरहाल देहात कोतवाल के मुताबिक मामले की जांच- पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार