बहराइच: शिक्षिका की बहादुरी से नहीं हो सकी लूट, लुटेरे फरार...पूरी घटना CCTV में कैद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने चेन लूटने की कोशिश की

बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी शिक्षिका से बाइक सवार दो लोगों द्वारा चैन व कान में पहने झाले को झपट्टा मारकर लूटने का प्रयास किया गया। लेकिन शिक्षिका के बुलंद हौसले ने लूट को विफल कर दिया। लुटेरे फरार हो गए। 

शहर के कोतवाली देहात के ढ़ापालीपुरवा सरयू नगर निवासी अपर्णा वाजपेयी शिक्षिका हैं। उनकी तैनाती मरौचा में स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय है। बुधवार को शिक्षिका स्कूल गयी हुई थी, जब वो स्कूल पहुंची तो  घर पर मोबाइल व अन्य कुछ  सामान भूल गई थी। जिसे लेने के लिए वापस जब घर आई और समान लेकर जाने लगी। तभी मोड़ पर बाइक सवार दो नकाब पोश हेलमेट लगाकर आ गए। 

बदमाशों ने महिला के गले में झपट्टा मारकर चैन लुटने का प्रयास किया, गनीमत यह रही कि महिला शिक्षिका की चैन टूट कर दुपट्टे में फस गयी और उसने शोर मचाया। जिस पर नकाबपोश बाइक सवार मौके से फरार हो गए। वही पूरी घटना CCTV में कैद हो गयी, पीड़िता द्वारा इसकी शिकायत पुलिस से की गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। कोतवाल देहात परमानंद तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बहराइच: तेंदुए के हमले में बुजुर्ग महिला घायल, मच्छरदानी में सो रही थी महिला 

संबंधित समाचार