लखनऊ: मुख्यमंत्री ने बरेली में हुए पटाखा फैक्ट्री हादसे का लिया संज्ञान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

दरअसल बुधवार को सिरौली थाना क्षेत्र में बड़ी घटना सामने आई। पटखा बनाते वक्त हुए बारूद के धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। पूरी घटना तहसील आंवला, सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर हैवतपुर की है। शाम करीब पांच बजे एक घर के अंदर तेज धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि घर के अंदर पटाखा बाने का काम किया जा रहा था। धमाके के बाद आसपास के चार मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ कच्चे मकानों को भी नुकसान हुआ है। जिनके मलबे के नीचे लोग दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव का कार्य शुरू किया गया। मराने वालों में दो महिलाएं भी बताई जा रही हैं।

गुपचुप ढंग से बनाए जा रहे थे पटाखे
बताया जा रहा है कि गांव कल्यानपुर हैवतपुर में रहने वाले रहमान शाह के घर पटाखे बनाने का काम गुपचुप ढंग से किया जा रहा था। पटाखे बनाते वक्त बारूद में तेज धमाका हुआ। लोगों ने रहमान शाह के मकान से धुएं का गुबार निकलते देखा। इसके बाद कई धमाके हुए।

दो महिलाओं की मौत
मरने वालों में तबस्सुम पत्नी वाहिद और रुखसाना पत्नी इसरार बताई जा रही हैं। जबकि फातिमा पत्नी नाजिम, सितारी पत्नी नासिर, रहमान पुत्र जोगिन शाह, छोटी बेगम पत्नी रहमान हसन घायल हैं। वहीं हसनैन नाम का व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म