लखनऊ: कॉलेज में दो छात्राएं कोरोना संक्रमित
कोरोना काल में स्कूल खुलने का आने लगा परिणाम कॉलेज 24 घंटे के लिए हुआ बंद अमृत विचार लखनऊ। कोरोना काल में कक्षा नौ से 12 तक स्कूल कॉलेज खोलने का परिणाम आना शुरू हो गया है, राजधानी में बख्शी का तालाब क्षेत्र स्थित कुंभरावां इंटर कॉलेज में बुधवार को दो छात्राएं कोरोना पॉजीटिव पायी …
कोरोना काल में स्कूल खुलने का आने लगा परिणाम
- कॉलेज 24 घंटे के लिए हुआ बंद
अमृत विचार लखनऊ। कोरोना काल में कक्षा नौ से 12 तक स्कूल कॉलेज खोलने का परिणाम आना शुरू हो गया है, राजधानी में बख्शी का तालाब क्षेत्र स्थित कुंभरावां इंटर कॉलेज में बुधवार को दो छात्राएं कोरोना पॉजीटिव पायी गयी हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन में हड़ंकप मच गया। पूरे मामले की जानकारी को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश कुमार सिंह ने भी प्रधानाचार्य से तलब किया है। प्रधानाचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजी सूचना में कहा गया है कि दो पालियों में संचालित स्कूल के स्टाप और विद्यार्थियों की स्वास्थ्य विभाग टीम ने परीक्षण किया था। परीक्षण मेें दो छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली थीं। जानकारी के बाद 24 घंटे के लिए विद्यालय बंद कर दिया है। छात्राओं से संपर्क में आने वाले वि्द्यार्थियों और शिक्षकों को जरूरी जानकारियां दे दी गईं हैं। छात्राओं के अंदर इसे लेकर भय व्याप्त हो गया है जिसकी वजह से सभी विद्यालय न आने की तैयारी में हैं।
दो दिनों तक आनलाइन होगा शिक्षण कार्य
कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि दो दिनों तक कॉलेज बंद कर दिया गया है, लेकिन इस दौरान आनलाइन शिक्षण कार्य जारी रहेगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए हर संभव कदम कॉलेज की ओर से उठाये गये हैं, बावजूद ऐसी स्थिति क्यों सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया जायेगा।
