हरदोई: लव जिहाद का आरोपी मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, किशोरी बरामद, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आरोपी को भेजा गया जेल, किशोरी 6 माह की गर्भवती

शाहाबाद/हरदोई। कोतवाली पुलिस ने धर्मांतरण के आरोपी युवक को  बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं युवक के पास से बरामद किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। किशोरी लगभग 6 माह की गर्भवती है। 

बता दे शाहाबाद कोतवाली के एक मोहल्ले से सात माह पूर्व बिहार का एक युवक दूसरे धर्म की किशोरी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था। जिसमें किशोरी की मां कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाने गई थी। कोतवाली पुलिस ने उसकी रिपोर्ट गुमशुदगी में भी दर्ज नहीं की। 

वहीं जब कुछ दिन बाद आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम आईडी जो एमडी महताब 3612 है से अपनी और युवकी की फोटो शेयर किए तो मामला खुल गया। 19 सितम्बर को किशोरी की माँ एसपी नीरज कुमार जादौन के सामने लिखित प्रार्थना पत्र लेकर पेश हुई और रो रोकर अपनी पीड़ा बताई। एसपी ने उसकी पुत्री की बरामदगी और आरोपी को कठोर सजा दिलवाने का भरोसा दिया।

एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने 7 माह बाद 19 सितम्बर को आरोपी युवक के विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुये किशोरी व आरोपी की तलाश शुरू की। कोतवाली पुलिस ने आरोपी महताब पुत्र मुन्ना निवासी थाना मिथांनपुर जनपद मुजफ्फरपुर बिहार के  घर से किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी और आरोपी युवक की मां की सूचना पर युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 

गिरफ्तार आरोपी ने बताया वह चूड़ी बनाने का कार्य करता है। इंस्टाग्राम पर उसकी किशोरी से दोस्ती हुई।वह 10 फरवरी को हरदोई आया था। किशोरी भी उसे हरदोई में मिली थी। कोतवाली पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेजते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: BJP जिलाध्यक्ष बोले- हिंदी के साथ संस्कृत भाषा को भी दे महत्व: जिलाध्यक्ष

संबंधित समाचार