दीपावली व छठ पर रोडवेज करेगा 12 हजार बसों का संचालन
सभी रीजन में शत-प्रतिशत बसों का होगा संचालन सभी स्टॉपेज पर रुकेंगे रोडवेज की बसेंयात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा देने पर जोर लखनऊ। दीपावली व छठ पर्व को लेकर राज्य सड़क परिवहन निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। त्योहारों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा व सुरक्षित सफर के लिए तैयारी पूरी कर ली …
सभी रीजन में शत-प्रतिशत बसों का होगा संचालन
- सभी स्टॉपेज पर रुकेंगे रोडवेज की बसें
- यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा देने पर जोर
लखनऊ। दीपावली व छठ पर्व को लेकर राज्य सड़क परिवहन निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। त्योहारों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा व सुरक्षित सफर के लिए तैयारी पूरी कर ली है। त्योहारों पर रोडवेज 12 हजार से अधिक बसों का संचालन करेगा । प्रदेश के सभी बस स्टापों पर बसों का ठहराव होगा । अगर बीच रास्ते में कोई बस रोकने की अपील करता है तो बस चालक उन्हें बस में सवार कर गंतब्य तक पहुंचायेंगे। यात्रियों को हर पांच मिनट पर एक बस उपलब्ध होगा । सभी रीजन में शत प्रतिशत संचालन के लिए एमडी धीरज साहू ने निर्देश दिये है। इसको लेकर रोडवेज के प्रधान प्रबंधक संचालन ने सभी एआरएम को सर्रकुलर जारी कर कहा है कि पर्वो के दौरान यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराई जायें। बता दें कि प्रदेश के 110 डिपो से बसों का संचालन सभी रुटों पर किया जायेगा । जो बसें आफरुट है उन्हे भी मरम्मत कर आनरोड किया जा रहा है। यात्रियों को सफर के दौरान कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए संबंधित रुट के एआरएम खुद मानीटरिंग करेंगे।
