अमेठी: करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

शुकुल बाजार/अमेठी, अमृत विचार: जनपद में विद्युत विभाग की लापरवाही से एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है जहां विद्युत विभाग की लापरवाही से 45 वर्षीय अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। थाना बाजार शुकुल क्षेत्र के पूरे शुक्लन ग्राम सभा में म्रतक के घर के पास ट्रांसफार्मर के बगल स्टे के तार में उतरे करंट से अधेड़ झुलस गया जब तक परिजन उसे अस्पताल पहुंचाते तब तक उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के पूरे शुक्लन गांव का है, जहां के रहने वाले राम प्रकाश शुक्ल उम्र 45 वर्षीय अपने घर पर दिनचर्या के काम में लगे हुए थे।

इसी बीच घर के बगल ही ट्रांसफार्मर के स्टे तार में करंट उतर आया, जिससे वह उससे चिपक गए। जब तक घर में परिजन तार से बचाते तब तक प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते इसके पहले ही उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना पर शुक्ल बाजार थाना अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। परिजनों को बुलाया गया है अभी तहरीर  मिली है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- अमेठी: धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

हां, मैंने पार्टी छोड़ दी... केसी त्यागी ने JDU से तोड़ा नाता, कहा- भविष्य को लेकर जल्द करेंगे फैसला
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! गोद लेने वाली मां को बच्चे की उम्र की परवाह किए बिना 12 सप्ताह का मातृत्व अवकाश, 3 महीने की सीमा असंवैधानिक घोषित
Stock market closed: दूसरे दिन शेयर बाजारों में तेजी, IT-FMCG कंपनियों पर दबाव से बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल 
प्रयागराज : मकान विवाद में दो पक्षों में पथराव, थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी घायल
24 घंटे में हटाएं सोशल मीडिया पोस्ट... Epstein मामले में मंत्री हरदीप पुरी की बेटी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश