अयोध्या: करवा चौथ के दिन कलह से पति ने दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने करवा चौथ के दिन फंदे से लटक अपनी जान दे दी। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव जनौरा स्थित रहने वाले लालता प्रसाद प्रजापति का अपनी पत्नी से आए दिन …

अयोध्या, अमृत विचार। पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने करवा चौथ के दिन फंदे से लटक अपनी जान दे दी। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव जनौरा स्थित रहने वाले लालता प्रसाद प्रजापति का अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था।

बुधवार को करवा चौथ के दिन भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ। आए दिन हो रहे विवाद से परेशान युवक लालता प्रसाद प्रजापति ने अपने घर में फांसी लगा ली। मामले की जानकारी पर पत्नी की ओर से हल्ला गुहार किया गया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की खबर पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जांच में मामला पारिवारिक विवाद का है पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित समाचार