बरेली: सप्ताह के अंत तक 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड
बरेली, अमृत विचार। करवा चौथ का पर्व होते ही ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। शाम को तापमान में लगातार हो रही गिरावट से गुलाबी ठंड पड़ने लगी है। सप्ताह के अंत तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने की सम्भावना है। इस कारण आने …
बरेली, अमृत विचार। करवा चौथ का पर्व होते ही ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। शाम को तापमान में लगातार हो रही गिरावट से गुलाबी ठंड पड़ने लगी है। सप्ताह के अंत तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने की सम्भावना है। इस कारण आने वाले दिनों में बिना गर्म कपड़ों के घर से निकलना मुश्किल होगा।
कृषि विज्ञान केंद्र ने मौसम बुलेटिन में सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच व न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम सुबह 58 से 65 प्रतिशत के बीच एवं न्यूनतम दोपहर 42 से 50 प्रतिशत के बीच रहेगी। हवा की दिशा पश्चिमी उत्तर पश्चिमी एवं गति लगभग 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है।
सुबह-शाम गर्म कपड़ों के बिना न निकलें बाहर
मौसम के रुख को देखते हुए चिकित्सकों ने भी सावधान किया है। डा. हिमांशु अग्रवाल ने सलाह दी है कि सुबह शाम गर्म कपड़ों के बगैर अब बाहर न निकलें। दमा रोगी ठंडी हवा में जाने से बचे मुंह पर मास्क लगाएं। गर्म पानी पियें तथा बच्चों वृद्धजनों को सर्दी से बचाएं।
