रामपुर : ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा

जिला अस्पताल में बैठे शांति के शोक संतृप्त परिजन।

रामपुर, अमृत विचार। ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव अताई नगर निवासी मक्खन की 60 वर्षीय पत्नी शांति अपनी रिश्तेदारी में पास के ही गांव उदय राज की मडैया में गई थी। शनिवार सुबह वह अपने रिश्तेदारों के साथ खेत पर चली गई। लेकिन कुछ ही देर के बाद वह पानी पीने का कहकर खेत से चली गई। जब काफी देर तक वृद्धा लौटकर नहीं आई,तो लोगों ने उसको तलाश करना शुरू कर दिया।

इस दौरान लोग उसको तलाश करते हुए ककरौआ फाटक तक पहुंच गए। जहां रेलवे ट्रैक के पास उसका  शव पड़ा था। सूचना के बाद शहजादनगर पुलिस भी आ गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शांति की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।     
  
ये भी पढ़ें : रामपुर : चोरी के सामान के साथ एक आरोपी पकड़ा, भेजा जेल

संबंधित समाचार