बदायूं: दूसरे समुदाय की महिला से तमंचे की नोक पर रेप की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पुलिस ने आरोपी को पकड़कर छोड़ा, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत

इस्लामनगर, अमृत विचार। दो अक्टूबर की रात में एक युवक ने दूसरे समुदाय की महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के पति ने रुदायन चौकी से लेकर थाने पर पुलिस से शिकायत की लेकिन उनका आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है।

थाना इस्लामनगर क्षेत्र के कस्बा रुदायन निवासी एक महिला का आरोप है कि दो अक्टूबर की रात लगभग आठ बजे वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक आया और महिला के घर के दरवाजे पर लातें मारने लगा। महिला ने दरवाजा खोला। युवक ने महिला को दबोच लिया। तमंचा दिखाकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो महिला का पति आ गया। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह किसी तरह छूटकर भाग गया। भागते समय आरोपी को तमंचा वहीं गिर गया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तमंचा बरामद किया। पुलिसकर्मियों ने महिला से थाने जाकर शिकायत करने को कहा और वापस लौट गए। महिला का पति रुदायन पुलिस चौकी पहुंचा। महिला का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप को पुलिस चौकी लाकर बिना कार्रवाई के उसे छोड़ दिया। जिसके चलते महिला ने एसएसपी से शिकायत की है। बताया कि चौकी पुलिस के छोड़ने के बाद आरोपी युवक उसके घर पर आने की फिराक में रहता है। डर की वजह से वह घर से नहीं निकल रही है।

संबंधित समाचार