LUCKNOW: महिला उत्पीड़न के खिलाफ काग्रेस की पैदल यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में लखनऊ।महिला उत्पीड़न,महंगाई,धान खरीद में अनियमितिता और बिजली की कीमतों में बढोत्तरी के विरोध में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने शायर मुनव्वर राना की पुत्री समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। महिलायें भी पुलिस के कोपभाजन का शिकार बनी …

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

लखनऊ।महिला उत्पीड़न,महंगाई,धान खरीद में अनियमितिता और बिजली की कीमतों में बढोत्तरी के विरोध में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने शायर मुनव्वर राना की पुत्री समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

महिलायें भी पुलिस के कोपभाजन का शिकार बनी

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्य में कानून व्यवस्था,महिला उत्पीड़न,महंगाई और बिजली की कीमतों में इजाफे का आरोप लगाकर परिवर्तन चौक से विधानसभा तक पैदल मार्च निकालने वाले थे जिसके मद्देनजर परिवर्तन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शन करने आ रहे महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान और जिला कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी को पुलिस ने सबसे पहले बेगम हजरत महल पार्क के सामने से हिरासत में लिया जबकि बाद में एक एक कर कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लेती गयी। इस दौरान हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुयी मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी और महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष उरूसा को पुलिस ने हिरासत में लिया। कांग्रेस नेता ममता चौधरी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान राह चलती कई महिलायें भी पुलिस के कोपभाजन का शिकार बनी। इनमे से कई महिलायें खुद को कांग्रेसी कार्यकर्ता नहीं होने की दुहाई देती देखी गयीं। पुलिस ने तमाम कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया।

संबंधित समाचार