बहराइच: घर में मगरमच्छ घुसने से मचा हड़कंप, वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिछिया/बहराइच, अमृत विचार। सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकी गौडी गांव में एक ग्रामीण के घर में मगरमच्छ घुस गया। सूचना पाकर पहुंचे वन कर्मियों ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे नदी में छोड़ दिया है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्राम पंचायत सुजौली के त्रिलोकी गौढ़ी गांव में देर रात घर के अंदर विशालकाय मगरमच्छ के पहुंचने से गांव में हड़कंप मच गया। देर रात राजेंद्र यादव के घर में अचानक मगरमच्छ घुस गया मगरमच्छ देख कर अफर तफरी मच गई। आसपास सो रहे लोग मगरमच्छ के हमले से बाल बाल बच गए।

मौके पर शोरगुल सुनकर गांव के लोग एकत्रित हो गए। सूचना ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता ने थाने में दी। थाना प्रभारी हरीश सिंह व वन दरोगा राघवेंद्र सिंह,मुंशी मोहमद उमर, वाचर हीरालाल मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता, उप निरीक्षक रवि शंकर, हेड कांस्टेबल अफजल ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद उसे ट्रैक्टर ट्राली से मगरमच्छ को रेंज कार्यालय ले जाया गया। यहां से नदी में छोड़ दिया गया है। इस दौरान पूर्व प्रधान जय राम गुप्ता ,अशोक यादव ,मायाराम यादव ,रंगीला के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बहराइच: बकरी का शिकार करने आए भेड़िया को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला, वन विभाग ने गठित की पैनल

संबंधित समाचार