Amroha: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने नवजात को दिया जन्म...उपचार के दौरान हुई शिशु की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर (अमरोहा), अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव में किशोरी ने नवजात को जन्म दिया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। छह महीने पहले किशोरी से दुष्कर्म किया गया था। अब तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
   
हसनपुर कोतवाली के हल्का 5 के गांव के रहने वाले एक युवक ने छह माह पहले खेत पर गई 13 वर्षीय नाबालिग से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं आरोपी इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलते किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। 

जब किशोरी गर्भवती हुई और उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। तब किशोरी ने बताया कि उसके साथ गांव के युवक ने छह माह पहले तमंचे के बल पर खेत में दुष्कर्म किया था। इस पर परिजन किशोरी को निजी अस्पताल ले गए। जहां किशोरी ने अविकसित नवजात को जन्म दिया। 

इसके कुछ घंटे बाद ही नवजात की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं, घटना के बाद किशोरी के परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत ने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी धर्म सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: आईएमए अध्यक्ष बनीं डॉ. नंदिनी रस्तोगी, सचिव बने डॉ. विकास मिश्रा, फूल-माला पहनाकर लोगों ने दी दोनों को बधाई

 

संबंधित समाचार