विराट कोहली ने RCB टीम के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, अनुष्का भी रहीं मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज 32 साल के हो गए हैं। कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले से पहले अपना 32वां जन्मदिन अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथी खिलाड़ियों के साथ सेलिब्रेट किया। कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस पार्टी में शामिल थीं। आरसीबी ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल …

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज 32 साल के हो गए हैं। कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले से पहले अपना 32वां जन्मदिन अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथी खिलाड़ियों के साथ सेलिब्रेट किया। कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस पार्टी में शामिल थीं।

आरसीबी ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से विराट कोहली के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। आरसीबी के साथ-साथ टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री और साथी क्रिकेटरों ने भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिये जन्मदिन की बधाई दी है।

वहीं आरसीबी ने विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया- वह शख्स, जिसने रेड और गोल्ड को अपना खून, पसीना और आंसू दिए। हमारे लीडर और लीजेंड के लिए, किंग कोहली को जन्मदिन की बधाई।

आप को बता दे कि रॉयल चैलेंजर्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई कर चुकी है। वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही। शुक्रवार को एलिमिनेटर में उसका मुकाबला तीसरे स्थान पर रहने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से होगा। कोहली ने 2008 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। उन्होंने अभी तक 86 टेस्ट मैचों, 248 वनडे और 82 टी-20 मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया है। आईसीसी के बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में वह पहले स्थान पर हैं जबकि टेस्ट में वह नंबर-2 और टी-20 में नौवें नंबर पर हैं।

संबंधित समाचार