थार सवार बदमाशों ने एयरफोर्स कर्मी को पीटा : पत्नी और बच्चे लगाते रहे गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिविल लाइन्स के हॉटस्टफ चौराहे पर हुई घटना 

प्रयागराज, अमृत विचार: शहर के सिविल लाइंस स्थित पॉश इलाके में रविवार की रात थार सवार कुछ युवकों ने एक एयरफोर्स कर्मी को उसके पत्नी और बच्चों के सामने बेरहमी से पीटना शुरु कर दिया। घटना के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एयरफोर्स कर्मी लगातार माफी मांगता रहा, लेकिन युवकों ने उसकी पिटाई करते रहे। फिलहाल पुलिस ने थार चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य युवक मौके से फरार हो गए।

 एयरफोर्स में सार्जेंट के पद पर तैनात सनी मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाले है। वह रविवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आई-20 कार से सिविल लाइंस में खरीददारी के लिए निकले थे। वापस लौटते समय सड़क के किनारे खड़ी थार कार से उसकी गाड़ी थोड़ी सी टकरा गई। थार का लखनऊ (यूपी 32) लखनऊ का था। इस पर थार सवार युवकों ने सनी को गाड़ी से निकालकर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।

मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन कोई सनी की मदद आगे नही आ सका। थार सवार सनी को उसके परिवार के सामने बेरहमी से पीट रहे थे। उसकी पत्नी और बच्चे गिड़गिड़ा रहे थे। उधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच तो पिटाई कर रहे युवक मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने थार के चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया और वाहन को जब्त कर लिया। हालांकि देर रात दोनों पक्षों के बीच सौमझौता हो गया

संबंधित समाचार