अश्लील वीडियो शूट करने को लेकर पूनम पांडे हिरासत में, दो पुलिसकर्मी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पणजी। अभिनेत्री पूनम पांडे को एक सरकारी संपत्ति में कथित अनधिकृत रूप से प्रवेश करने और अश्लील वीडियो शूट करने को लेकर गुरुवार को गोवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दक्षिण गोवा जिले के कोनकोना शहर के कई नागरिकों ने इस शूटिंग के लिए सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का आरोप लगाया जिसके बाद दो …

पणजी। अभिनेत्री पूनम पांडे को एक सरकारी संपत्ति में कथित अनधिकृत रूप से प्रवेश करने और अश्लील वीडियो शूट करने को लेकर गुरुवार को गोवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

दक्षिण गोवा जिले के कोनकोना शहर के कई नागरिकों ने इस शूटिंग के लिए सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का आरोप लगाया जिसके बाद दो पुलिसकर्मी भी निलंबित कर दिये गए।एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी गोवा के सिंकरिम में एक पांच सितारा होटल में ठहरीं पांडे को गुरुवार की दोपहर में कलांगुट पुलिस की एक टीम ने हिरासत में लिया और उन्हें बाद में कानकोना पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) पंकज कुमार सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अभिनेत्री को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।कानकोना शहर के चापोली बांध पर शूट के दौरान अश्लीलता को लेकर बुधवार को पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बांध का प्रबंधन संभाल रहे जल संसाधन विभाग ने शिकायत की थी।

गुरुवार को कानकोना के कई बाशिंदों ने उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शहर में बंद का आह्वान किया जन्हिोंने अभिनेत्री और शूट से जुड़े दल को कथित रूप से सुरक्षा प्रदान की।पुलिस अधीक्षक ने बाद में निरीक्षक तुकाराम चव्हाण और एक कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार