इंजीनियरिंग कॉलेजो में कल से शुरू होगी पढ़ाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आनलाइन और ऑफलाइन दोनो ही तरह से होगी पढ़ाई अमृत ​विचार लखनऊ। राजधानी समेत प्रदेश भर के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में 6 नंवबर से पढ़ाई शुरू हो जायेगी। छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए कॉलेजों में कक्षाओं का संचालन किया जायेगा। पढ़ाई भी आनलाइन और आॅफलाइन दोनो मोड में होगी। इस संबंध …


आनलाइन और ऑफलाइन दोनो ही तरह से होगी पढ़ाई


अमृत ​विचार लखनऊ। राजधानी समेत प्रदेश भर के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में 6 नंवबर से पढ़ाई शुरू हो जायेगी। छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए कॉलेजों में कक्षाओं का संचालन किया जायेगा। पढ़ाई भी आनलाइन और आॅफलाइन दोनो मोड में होगी। इस संबंध में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ​एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय पाठक की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गये हैं। प्रो. पाठक ने बताया कि कॉलेजों में 6 नवंबर यानी शुक्रवार से पढ़ाई शुरू होगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों ही माध्यम से कक्षाएं संचालित करने के निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि सम्बद्ध संस्थानों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को छोड़कर अन्य समस्त विद्यार्थियों की कक्षाएं, वर्कशॉप, प्रोजेक्ट कक्षाएं एवं अन्य आतंरिक कक्षाएं शुक्रवार से ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी| प्रो पाठक के निर्देशानुसार कोविड-19 महामारी से नियंत्रण एवं बचाव के​ लिए जारी केंद्र एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का पूर्णतया पालन ऑफ़लाइन कक्षाएं सञ्चालन में संस्थानों द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा।
साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश जारी किया कि नवप्रवेशित विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑनलाइन ऑफ़लाइन या दोनों माध्यम से 24 नवंबर से सुनिश्चिचत की जायेंगी।

संबंधित समाचार