अयोध्या: SSP ने 18 उप निरीक्षकों को किया इधर से उधर, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी? 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। एसएसपी राज करन नैय्यर ने 18 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इससे पहले दो फेरबदल हो चुके हैं। फेरबदल के तहत उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पाल को चौकी हैरिंग्टनगंज, उप निरीक्षक अविनाश प्रताप सिंह को चौकी बारुन, उप निरीक्षक चंद्रहास मिश्र को चौकी सुचितागंज का प्रभारी बनाया। 

वहीं उप निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह पुलिस लाइन से थाना गोसाईगंज, उप निरीक्षक पवन कुमार द्विवेदी को पुलिस लाइन से थाना इनायतनगर, उप निरीक्षक प्रकाश बाबू मिश्र को पुलिस लाइन से थाना खण्डासा, उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना हैदरगंज, उप निरीक्षक राजदेव को पुलिस लाइन से थाना तारुन, उप निरीक्षक ईश्वर चंद्र कौशल को पुलिस लाइन से थाना कुमारगंज, उपनिरीक्षक पवन कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से थाना रुदौली, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना पटरंगा भेजा गया है। 

इसके अलावा उप निरीक्षक महेश कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से कोतवाली अयोध्या, उपनिरीक्षक जुनैद अहमद को पुलिस लाइन से कोतवाली नगर, उप निरीक्षक उपेंद्र उपाध्याय को पुलिस लाइन से थाना खण्डासा, उपनिरीक्षक हर्दोष सिंह को पुलिस लाइन से थाना खण्डासा, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह को पुलिस लाइन से महराजगंज, उप निरीक्षक वशीर अहमद को पुलिस लाइन से थाना तारून भेजा गया है। वहीं खण्डासा में तैनात उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को थाना थाना गोसाईगंज भेजा है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या : कामाख्या देवी मंदिर से निकली 261 मीटर चुनरी यात्रा 

संबंधित समाचार