अमरोहा : दो ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, चालक जिंदा जला...देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर जोया में सामने दो ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद भयंकर आग लग गई। जिसमें एक ट्रक चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रको में हाइवे पर आग लगने से अफरातफरी मच गई।  

 

यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर जोया के सामने हुआ।। गुरुवार की सुबह करीब 4:00 बजे मुरादाबाद की तरफ से दो ट्रक दिल्ली की तरफ जा रहे थे। जैसे ही ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर जोया में ओवरब्रिज पर पहुंचे तभी आगे चल रहे ट्रक में पीछे वाले ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टक्कर लगते ही ट्रकों में आग लग गई। आग लगने से एक ट्रक चालक मुकेश निवासी जयपुर की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चींख पुकार मच गई। लोगों की भीड़ जमा हों गयीं।

नेशनल हाईवे पर ट्रकों में आग लगती देख हर कोई हैरान रह गया। सूचना मिलते ही डिडौली कोतवाली प्रभारी हरिश्वर्धन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को सूचना दी। दमकाल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। एक ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पीएम को भेज दिया है। मृतक के परिवार के लोगों को सूचना दी है। डिडौली कोतवाली प्रभारी हरिश्वर्धन सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : निजी अस्पताल में सही उपचार न मिलने से जच्चा-बच्चा की मौत

संबंधित समाचार