बरेली: निर्माण कार्य में लापरवाही पड़ी भारी, सीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। मुख्य विकास अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मासिक बैठक में लोक निर्माण विभाग के अफसर निशाने पर रहे। सड़कों के निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन का स्पष्टीकरण मांगा तो कई को चेतावनी दी। कार्यदायी संस्थाओं के समय पर काम पूर्ण नहीं करने …

बरेली,अमृत विचार। मुख्य विकास अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मासिक बैठक में लोक निर्माण विभाग के अफसर निशाने पर रहे। सड़कों के निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन का स्पष्टीकरण मांगा तो कई को चेतावनी दी।

कार्यदायी संस्थाओं के समय पर काम पूर्ण नहीं करने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
सीडीओ ने समीक्षा बैठक में सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को आड़े हाथ लिया। 300 बेड अस्पताल शुरू होने के बाद भी रंगाई का कार्य शुरू नहीं होने पर तत्काल इसे शुरू करने के निर्देश दिए।

विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि विद्युतीकरण का कार्य बहुत ही धीमा चल रहा है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। पीडब्ल्यूडी की सड़कों की मरम्मत का कार्य धीमा मिलने पर स्ष्टीकरण मांगा तो वहीं राजकीय इंटर कॉलेज में अब तक बच्चों के बैठने के लिये फर्नीचर की व्यवस्था नहीं होने पर तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की बात कही। जल निगम के सभी कार्यों की प्रगति ठीक मिलने पर संतोष जताया।

बैठक में जनपद के छह स्कूलों में विद्युतीकरण का कार्य नहीं होने पर इसे पूरा कराने के विद्युत विभाग के अफसरों को निर्देश दिए। नालियों की जर्जर हालतों की शिकायतें मिलने पर नगर निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी।

सीडीओ ने कहा कि अभी तक कुछ विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट समय से नहीं मिल रही है। इसे जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के संबंधित अफसरों को निर्देश दिये। सेमीखेड़ा और केसर चीनी मिल नहीं खोले जाने पर जिला गन्ना अधिकारी को जल्द चीनी मिलें खुलवाने के साथ बकाया भुगतान कराने की बात कही।

बैठक में डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार, डीएसओ सीमा त्रिपाठी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जल निगम, विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार