लखनऊ : भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए टुस्को लिमिटेड ने निकाली जागरूकता रैली 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ : टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (यूपीनेडा) की संयुक्त उद्यम कंपनी टुस्को लिमिटेड दो दिवसीय सतर्कता जागरूकता अभियान अयोजित कर रहा है। इस अभियान के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरण के लिए टुस्को लिमिटेड ने गुरुवार को एक रैली निकाली। इस रैली में कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारी शामिल रहे। उप महाप्रबंधक (सतर्कता) धीरेन्द्र प्रसाद गैरोला ने रैली को हरी झंडी  दिखा कर रवाना किया। 

रैली एक

बता दें कि, सतर्कता रैली यूपीनेडा भवन से प्रारंभ होकर गोमतीनगर बाजार, थाना विभूति खंड, होटल हयात रीजेन्सी, विभूति खंड से होते हुए वापस यूपीनेडा भवन पर संपन्न हुई। उप महाप्रबंधक धीरेन्द्र प्रसाद गैरोला ने बताया कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए पहले हमें उसका विरोध भी करना आना चाहिए। यह तभी संभव है जब राष्ट्र समर्पण की भावना हमारे अंदर होगी। कहा कि रैली के माध्यम से सभी को अपने कामों को पूर्ण ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के साथ करने, भ्रष्टाचार का विरोध करने, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने के प्रति जागरूक किया गया।

रैली दो

इस अवसर पर मानव संसाधन और प्रशासन के वरिष्ठ प्रबंधक  शशांक लाल, वित्त विभाग के अपर महा प्रबंधक आनंद प्रकाश वाजपेयी, सोलर के अपर महाप्रबंधक अंबिका प्रसाद व्यास, वित्त विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चक्रधर प्रसाद और सतर्कता विभाग की माधुरी यादव मौजूद थी। 

संबंधित समाचार