बाराबंकी: महिला ने मंगवाए लाखों के कपड़े, रुपए मांगने पर व्यापारी को दी जान से मारने धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। ट्रेडिंग कंपनी का मालिक बताकर महिला ने एक व्यापारी से छह लाख की कीमत के कपड़े मंगवा लिए। बात जब भुगतान की आई तो हाथ खड़े कर लिए। अब व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पल्हरी के रहने वाले नवरंग सिंह श्रवण कुमार व मनोज सिंह के साथ पार्टनरशिप में कपड़े का व्यापार करते हैं। उनकी कंपनी मां शारदा ट्रेडिंग जैदपुर रोड पर है। उनका कहना है कि गुजरे अप्रैल माह में आरके ट्रेडिंग कम्पनी का मालिक बताकर रीता सिंह यादव उर्फ ममता यादव पुत्री सुन्दर लाल निवासी गाजीपुर हथिया, तहसील बिसवां थाना मानपुर जिला सीतापुर उनसे मिलीं। महिला ने आरके ट्रेडिंग कम्पनी का जीएसटी नंबर बताया और कहा कि उनकी छः कम्पनियों से पार्टनरशिप है। 

इसके बाद अपने मैनेजर प्रवीण मल्होत्रा के माध्यम से छह लाख का कपड़ा मंगावाया और कहा कि आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान होगा। इसके बाद रुपए मिले, न ही आरटीजीएस किया गया। भुगतान के लिए दो माह तक ऐसे ही टरकाती रही। उसे अंदेशा है कि रीता सिंह ने उसके साथ छल करके धोखाधड़ी की। भुगतान के लिए फोन करने पर फंसाने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें:-अमेठी: धर्म कांटा पर सो रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

संबंधित समाचार