बदायूं: तेज बुखार से पूर्व प्रधान की इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

करियामई (बदायूं), अमृत विचार। तेज बुखार के चलते पूर्व प्रधान की मौत हो गई। विकास खंड इस्लामनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजपुर रोशन नगर के पूर्व प्रधान विपिन चौधरी (35) को दो दिन से तेज बुखार आ रहा था। पास के चिकित्सक से दवा लेने के बाद उन्हें आराम मिला था लेकिन शुक्रवार शाम फिर से बुखार तेज हो गया। परिजन उन्हें जिला संभल के कस्बा चंदौसी ले गए थे। जहां इलाज के दौरान पूर्व प्रधान की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार वह सरल स्वभाव के थे। गरीब और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। अचानक मौत से गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही उनके आवास पर ग्रामीणों व समाजसेवियों ने निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

संबंधित समाचार