Haryana में भीषण सड़क हादसा: नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैथल। हरियाणा के कैथल में एक कार के नहर में शनिवार को गिर जाने से एक ही परिवार की तीन महिलाओं और चार लड़कियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार में एक ही परिवार के आठ सदस्यों समेत नौ लोग मौजूद थे। वे दशहरा के मौके पर आयोजित बाबा राजपुरी मेले में जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण मुंदरी गांव के पास कार नहर में गिर गई। उसने बताया कि चालक को बचा लिया गया, लेकिन वाहन में सवार सात अन्य लोग डूब गए। पुलिस ने बताया कि 12 वर्षीय कोमल नामक लड़की लापता है और उसे खोजने के प्रयास जारी हैं। उसने बताया कि मृतकों की पहचान सतविंदर (50), चमेली (65), तीजो (45), फिजा (16), वंदना (10), रिया (10) और रमनदीप (6) के रूप में हुई है। सभी लोग कैथल के डीग गांव के रहने वाले थे।  

यह भी पढ़ें:-Dussehra 2024: रावण दहन आज, क्या इन बुराइयों से मिलेगा हमे छुटकारा या बसी रहेगी समस्याओं की लंका

संबंधित समाचार