मुरादाबाद: 11.66 करोड़ में बदलेगी कांशीराम कालोनी की सूरत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। टूटी सड़कों से निजात मिल सकेगी। रात में कालोनी रोशनी से जगमग होगी। सीवर लाइन की समस्या खत्म होगी और पानी सीधे घर तक पहुंचेगा। जी हां, कांशीराम कालोनी की इन समस्याओं का अब जल्द ही निदान हो सकेगा। इसके लिए मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने 11.66 करोड़ का बजट तय किया है। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। टूटी सड़कों से निजात मिल सकेगी। रात में कालोनी रोशनी से जगमग होगी। सीवर लाइन की समस्या खत्म होगी और पानी सीधे घर तक पहुंचेगा। जी हां, कांशीराम कालोनी की इन समस्याओं का अब जल्द ही निदान हो सकेगा। इसके लिए मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने 11.66 करोड़ का बजट तय किया है। इस बजट के साथ कालोनी को संवारने की जिम्मेदारी प्राधिकरण ने नगर निगम को सौंप दी है। अब नगर निगम सर्वे करने के बाद जल्द ही कालोनी की सूरत बदलने पर काम शुरू कर देगी।

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से कांशीराम नगर कालोनी बसाई गई थी। इस कालोनी को बसे हुए काफी साल हो चुके हैं। कुछ दिन पहले मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने कांशीराम नगर तीन समेत कालोनियों को नगर निगम के हवाले करने का निर्णय लिया था। इस पर काफी समय तक नगर निगम व एमडीए के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई।

फिलहाल अभी मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने कांशीराम नगर कालोनी को नगर निगम के हवाले कर दिया है। इसके लिए मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने 11.66 करोड़ का बजट तय किया है। इसके बाद अब कांशीराम नगर कॉलोनी का सौंदर्यीकरण नगर निगम द्वारा कराया जायेगा। अब इस कालोनी की सड़क से लेकर पार्को का सौंदर्यीकरण तक का काम सिर्फ नगर निगम करेगा।

ये होंगे कार्य

  • सड़क की मरम्मत होगी
  • नालियों को ठीक किया जाएगा
  • पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होगी
  • सीवर लाइन ठीक होगी
  • पेयजल लाइनों को ठीक किया जाएगा
  • पार्कों का सौंदर्यीकरण होगा

टीपी नगर मऊ भी होगी निगम के हवाले
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने अपनी कई कालोनियों को नगर निगम के हवाले करने का फैसला लिया है। जिसमें फिलहाल कांशीराम नगर कालोनी को ही निगम के हवाले किया गया है। इसके बाद मुरादाबाद विकास प्राधिकरण संभल रोड स्थित टीपी नगर व सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आने वाले मऊ कालोनी को भी नगर निगम के हवाले करने की तैयारी पूरी कर रहा है। बताया गया कि जल्द ही टीपी नगर व मऊ कालोनी को भी नगर निगम के हवाले कर दिया जायेगा।

अब नगर निगम सर्वे कर तय करेगा बजट
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा कांशीराम नगर कालोनी को नगर निगम के हैंडओवर कर दिया है। पर अभी इस कालोनी की सुविधाओं को बेहतर करने का अंतिम बजट तय नहीं किया गया है। इसके लिए नगर निगम पहले सर्वे करेगा। निगम के निर्माण विभाग के जेई मनीष वैध ने बताया कि कालोनी का सर्वे किया जाएगा। एक सप्ताह में इसकी रिपोर्ट तैयार होगी। कितनी सड़क ठीक होनी है, नाली की मरम्मत, पथ प्रकाश, सीवर लाइन, पेयजल लाइन, पार्कों का सौंदीर्यीकरण आदि कार्यों में कितना खर्चा आएगा, सर्वे के बाद ही पता चल सकेगा। उसके बाद जो बजट सामने आएगा, उसकी रिपोर्ट एमडीओ को भेजी जाएगी। जिसके पास होने के बाद इसपर काम शुरू कर दिया जाएगा। यह कार्य कई चरणों में पूरे किए जा सकेंगे।

यशु रुस्तगी, एमडीए उपाध्यक्ष
कांशीराम नगर कालोनी को नगर निगम के हवाले कर दिया गया है। इसके लिए 11.66 करोड़ का बजट भी तय किया गया है। इसके बाद टीपी नगर व मऊ कालोनी को भी जल्द ही नगर निगम के हैंडओवर किया जायेगा। अब कांशीराम नगर कालोनी का सौंदर्यीकरण नगर निगम करेंगा।

संबंधित समाचार