बरेली मंडल से 866 आजमीन को मिलेगा मुकद्दस हज यात्रा पर जाने का मौका 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली से 568, पीलीभीत से 86, बदायूं से 102 और शाहजहांपुर से 110 लोग चयनित

बरेली,अमृत विचार। बरेली मंडल से वर्ष 2025 में हज यात्रा पर जाने के लिए 886 लोगों का चयन किया गया है। इसमें सबसे अधिक लोग बरेली के हैं। हज कमेटी ने शनिवार को सूची जारी की। हज यात्रा के लिए पहली किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

हज यात्रा 2025 की तैयारी शुरू हो गई है। मंडल में सबसे अधिक बरेली से 568 और सबसे कम पीलीभीत के 86 लोगों का चयन किया गया है। इसके अलावा शाहजहांपुर के 110 और बदायूं के 102 लोग हज यात्रा पर जाएंगे। सेंट्रल हज कमेटी ने पहली किस्त में हर यात्री को एक लाख 30 हजार 300 रुपये जमा करने के निर्देश दिए हैं। राज्य हज समिति के सदस्य डॉ. सैयद एहतेशाम उल हुदा ने बताया कि 2025 की हज यात्रा पर जाने वालों की सूची जारी कर दी गई है। बरेली मंडल में सबसे अधिक हज यात्री बरेली जिले से हैं। प्रदेश सरकार की तरफ से हज यात्रा पर जाने वालों के लिए बेहतर सुविधा के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। 


संबंधित समाचार