लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीमार मां से मिलने देहरादून अस्पताल पहुंचे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मां का हाल-चाल लेने के बाद दिल्ली बैठक में शामिल होने के लिए होंगे रवाना

लखनऊ, अमृत विचार । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से अपनी बीमार मां से मिलने देहरादून के अस्पताल पहुंच गए हैं। उनकी मां अचानक बीमार हो गई थी जिन्हें देहरादून के जॉलीग्रांट अस्‍पताल में एडमिट कराया गया है। इससे पहले  योगी आदित्यनाथ गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में थे।

 हालांकि योगी देहरादून में रुकेंगे नहीं। बल्कि मां से मुलाकात के बाद सीधे देहरादून से ही दिल्ली रवाना हो जाएंगे। जहां उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के साथ विशेष बैठक होनी है।

बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी हिस्सा लेंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी यो के चयन को अंतिम रूप दिए जाने के साथ प्रदेश से जुड़े अन्य मुद्दे भी शामिल है

संबंधित समाचार