चोरी के संदेह में तीन नाबालिगों को बांधकर घुमाया, वीडियो आया सामने...जांच जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छतरपुर। मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले के हरपालपुर में रविवार को जेबकतरा और चोर होने के संदेह में तीन नाबालिगों को बांधकर घुमाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों नाबालिगों को रस्सी से बांधकर घुमाया जा रहा है और भीड़ उनके पीछे-पीछे चल रही है। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर ओल्ड गल्ला मंडी की है।

हरपालपुर थाने के प्रभारी पुष्पक शर्मा ने कहा, ‘‘ धर्मेंद्र राजपूत की शिकायत पर तीनों नाबालिगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया। उन्हें बांधकर घुमाने वाले वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।’’ स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल में इस क्षेत्र में मोबाइल की पॉकेटमारी, चोरी आदि कई घटनाएं सामने आयी हैं। उन्होंने दावा किया कि आज सुबह तीनों नाबालिगों को पकड़ा गया और उन्हें बांधकर थाने ले जाया गया।

ये भी पढ़ें- Baba Siddique Murder: मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, दो पिस्तौल और मिर्ची स्प्रे लेकर आए थे आरोपी, शिव कुमार ने शुरू कर दी थी सीधे फायरिंग

संबंधित समाचार