Baba Siddique Murder Case में एक और गिरफ्तारी, अब तक 3 आरोपी Arrest, तीन अब भी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक और गिरफ्तारी की है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शिबू लोनकर के 28 वर्षीय भाई प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में अभी तक कुल छह आरोपियों के नाम सामने आए हैं। अब तक तीन (धर्मराज कश्यप, गुरमेल सिंह, प्रवीण लोनकर) की गिरफ्तारी हो चुकी है और तीन (जासिन अख्तर, शिवा प्रसाद गौतम, शिबू लोनकर) फरार हैं।

मुंबई पुलिस के अनुसार बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शुभम लोनकर के 28 वर्षीय भाई प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। वह उन साजिशकर्ताओं में से एक है, जिसने शुभम लोनकर के साथ मिलकर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को साजिश में शामिल किया था। आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: आरोपियों की तलाश में मध्य प्रदेश पहुंची मुंबई पुलिस की टीम, दो जिलों में छापेमारी

संबंधित समाचार