रामपुर : युवती से छेड़खानी करने में युवक पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रामपुर, अमृत विचार। युवती से छेड़खानी करने के मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

स्वार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण का  कहना है कि 12 अक्टूबर को उसकी बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान मौका पाकर गांव का ही रहने वाला  मनीष कुमार घर  पर आ गया। जहां उसकी बेटी से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर उसको जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। बाद में पीड़िता ने अपने माता-पिता को सारा मामला बताया। उसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने युवक पर रिपोर्ट दर्ज  कर ली है

संबंधित समाचार