पीलीभीत: घर में विवाहिता, खेत पर पेड़ से लटका मिला ससुर का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

घुंघचिहाई, अमृत विचार। गुलड़िया भूपसिंह गांव में विवाहिता और फिर ससुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात में विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। इसके बाद दूसरे दिन मायके वालों के आने पर हंगामा बढ़ा तो ससुर खेत की तरफ चले गए। फिर ससुर का शव खेत पर फंदे से लटका मिला।

दो मौतों की सूचना पर सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। दोनों परिवारों ने एक दूसरे पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच कर रही है। फिलहाल प्रथम दृष्टया दोनों के खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। 

घटना थाना घुंघचिहाई क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया भूप सिंह की है। रविवार देर रात गांव की रहने वाली टासू उर्फ नीरु (25) पत्नी सूरज का शव ससुराल में कमरे के भीतर साड़ी से बने फंदे से लटका मिला। परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो शव देख होश उड़ गए। इसकी सूचना रात में ही पुलिस को दी गई। दूसरे दिन सोमवार सुबह विवाहिता के मायके वाले शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरौली से आ गए। जिसके बाद ससुराल वालों पर हत्या कर विवाहिता का शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। हंगामे के बीच सुबह करीब साढ़े दस बजे मृतका के ससुर रणधीर सिंह उर्फ कल्लू (53) खेत की तरफ चले गए। कुछ देर बाद उनका शव पेड़ पर रस्सी से बने फंदे से लटका मिला।  इसकी सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार पूरनपुर अभिषेक त्रिपाठी, सीओ विशाल चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी की। दोनों परिवारों ने एक दूसरे पर अपने-अपने परिवार के सदस्य की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस

संबंधित समाचार