AYODHYA: दीपोत्सव का दूरदर्शन पर होगा सजीव प्रसारण
कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए 11 तक पूरा करें कार्य : एम.पी. अग्रवाल अयोध्या। मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल एवं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा दीपोत्सव की समीक्षा की गयी तथा इसमें पयर्टन विभाग, संस्कृति विभाग, सूचना विभाग, सिचाई विभाग, पीडब्लूडी विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देश किया गया कि कोविड प्रोटोकाल …
कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए 11 तक पूरा करें कार्य : एम.पी. अग्रवाल
अयोध्या। मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल एवं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा दीपोत्सव की समीक्षा की गयी तथा इसमें पयर्टन विभाग, संस्कृति विभाग, सूचना विभाग, सिचाई विभाग, पीडब्लूडी विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देश किया गया कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए अपने अपने विभाग सम्बंधी कार्यो को प्रत्येक दशा में 11 नवम्बर तक पूरा कर लें। तथा जिन पूर्ण कार्यो की सूची एवं शिलान्यास कार्यो की सूची है उसको शीघ्र से शीघ्र मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध करायें। इसकी प्रत्येक दिन समीक्षा की जाय। सूचना विभाग द्वारा पूर्व की भांति मीडिया सेंटर की स्थापना श्रीरामकथा संग्रहालय के प्रथम तल पर की जायेगी। इस कार्यक्रम के सजीव प्रसारण हेतु दूरदर्शन एवं एएनआई से निदेशक सूचना के द्वारा कराया जायेगा तथा स्थानीय स्तर पर श्री चौधरी चरण सिंह घाट रोड़ पर कटरा पुराने पुल पर ओबी वैन खड़ी रहेगी तथा आवश्यकतानुसार दूरदर्शन आदि के लिए अलग से सजीव प्रसारण हेतु बिन्दु निश्चित किये जायेंगे। मीडिया के लोगो को कवरेज रामकथा पार्क, आरती स्थल, भजन संध्या स्थल, राम की पैड़ी, मीडिया सेंटर, से पूरी सुविधा दी जायेगी। उप निदेशक सूचना डा मुरलीधर सिंह ने बताया है कि हमारे मीडिया कर्मियों को पूर्व की भांति समय से पास जारी किये जायेंगे तथा उन्हें अयोध्या की परम्परा कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए कवरेज की विशेष सुविधा रहेगी तथा अब झांकी बननी शुरु हो गयी है। घाटो पर साफ सफाई भी हो रही है। इसलिए अन्य बिन्दुओं पर कवरेज आदि फीचर लेख के रुप में करने का अनुरोध किया है।
दीपोत्सव-2020 को लेकर डीएम ने की बैठक
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में दीपोत्सव 2020 के आयोजन में व्यापार मंडल के सहभागिता के सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने विगत दीपोत्सवों की तरह इस बार भी दीपोत्सव में आयोजन हेतु व्यापार मंडल के सहयोग की अपील की तथा सभी व्यापारी संगठनो ने पूर्ण रूप से सहयोग का आश्वासन दिया। इसमें दीपोत्सव में शामिल सभी सरकारी विभाग अपने अपने कार्यालयों में आकर्षक लाईटिंग करने हेतु निर्देश दिया गया है तथा आवश्यक मार्गो/बाउन्डरी को ठीक करने के निर्देश भी दिये गये। दीपोत्सव 13 नवम्बर को आयोजित हो रहा है लेकिन इसकी तैयारियां 10 नवम्बर से ही प्रारम्भ कर दी जाय और शहर में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था की जाय। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पूरा सहयोग के साथ साथ गांधी पार्क एकता चौक, आदि के साथ प्रमुख चौराहो पर व्यापार मंडल के द्वारा इलेक्ट्रिक लाईटिंग झालर आदि लगाकर आकर्षक सजावट की जाय।
व्यापार मण्डल से मांगा सहयोग, व्यापारियों ने दिया सहयोग का आश्वासन
जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष रुप से दिनांक 12 नवम्बर को चौराहा को सजा दिया जाय तथा इसकी सजावट दीपावली 14 नवम्बर तक रखी जाय। इस बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए नगर निगम क्षेत्र में तथा गुप्तारघाट आदि क्षेत्रों में एवं प्रमुख घाटों पर विशेष साफ सफाई व्यवस्था करने हेतु आवश्यक कारवाई करने के लिए कहा। इस बैठक में व्यापार मंडल के अरुण जायसवाल, चंद प्रकाश गुप्ता, सज्जन अग्रवाल, सरदार सुरेन्द्र सिंह के साथ अपर जिलाधिकारी नगर डा वैभव शर्मा, नगर निगम के अधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी जिनको दीपोत्सव में दायित्व दिया गया है वह उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि अयोध्यावासी मिलकर 03 दिवसीय दीपोत्सव का कार्यक्रम इतना भव्य एवं दिव्य बनायेंगे कि पूरा विश्व जहॉ भी भारतवंशी रहते है के लिए यादगार होगी। इस आयोजन में अयोध्या विधायक व जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियो, सभी स्वंयसेवी संगठन, व्यापारिक संगठन, मीडिया बन्धु से सहयोग की अपील की है कि आयोजन का एक सुखद, समृद्धि, शान्ति, भाईचारे का सन्देश पूरे विश्व में गुजायमान हो।
