Kanpur News: सड़क को बनाया कूड़ाघर, कंटेनर बने शोपीस...स्मार्ट सिटी के तहत बनाया गया, आज तक नहीं शुरू हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मरियमपुर से कौशलपुरी जाने वाले मुख्य मार्ग पर सफाई कर्मचारी फेंक रहे कूड़ा

कानपुर, अमृत विचार। शहर में कई जगह कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनने के बाद भी खुले में कूड़ा डंप किया जा रहा है। मरियमपुर से नजीराबाद जाने वाले मुख्य मार्ग पर सफाई कर्मचारी कूड़ा डंप कर रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भीषण बदबू का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कूड़ा डालने से मार्ग संकरा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई शिकायतों के बाद भी नगर निगम में सुनवाई नहीं हो रही।

वार्ड 85 के कौशलपुरी क्षेत्र में रहने वाले मुकेश गुप्ता ने बताया कि कौशलपुरी मेन रोड पर शौचालय के बाहर कूड़ाघर बना दिया गया है। नगर निगम सफाई कर्मचारी मुख्य मार्ग कूड़ा डंप कर रहे हैं। जिससे भीषण बदबू व गंदगी रहती है।

कानपुर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शौचालय के बगल में गीला व सूखा कूड़ा डालने के लिये छह माह पहले भूमिगत कूड़ा कंटेनर स्थापित किये गये, लेकिन न ही उसमें कूड़ा जाता है और न ही उससे निकाला जाता है। हरजीत सिंह ने बताया कि कूड़ा कंटेनरों को गलत बनाया गया है, एक बार मशीन कूड़े को लेने आई थी। कंटेनर दीवार से सटाकर लगाए गये हैं इसलिये दिक्कत आ रही हैं। 

सड़क पर कूड़ा डालने से यातायात प्रभावित रहता है। क्षेत्रीय जनता में आक्रोश है। कई शिकायतें कीं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।- हरजीत सिंह, स्थानीय दुकानदार

आस-पास के रेस्टोरेंट वाले बचा हुआ खाना मुख्य मार्ग पर कूड़ाघर में डालते हैं। इससे गाय और कुत्ते एकत्र होने लगे हैं। आने जाने वालों को कुत्ते काट रहे हैं।- विनय जायसवाल, स्थानीय दुकानदार

स्मार्ट सिटी का कूड़ा कंटेनर दिखावा बने हैं। पूरी रोड को कूड़ाघर बना दिया है। कई शिकायतें की हैं। नगर निगम कर्मचारी स्थानीय लोगों की समस्या और बढ़ा रहे हैं।- प्रकाश पाल, स्थानीय निवासी

नगर निगम अधिकारियों से कूड़ाघर हटाने के लिये कहा गया है। स्थानीय लोगों की समस्या संज्ञान में है। जल्द इस समस्या को जड़ से खत्म करेंगे।- अमनदीप सिंह गंभीर, पार्षद वार्ड 85

ये भी पढ़ें- Global Handwashing Day 2024: साबुन से हाथ धोने से बीमारियों से होता बचाव, लोगों को जागरूक करतने के लिए मनाया जाता दिवस

संबंधित समाचार