अयोध्या: छात्रा मंजू को लखनऊ जोन में मिला दूसरा स्थान
अयोध्या, अमृत विचार। प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित कराई गई वाद विवाद प्रतियोगिता में जनपद की छात्रा मंजू ने लखनऊ जोन में द्वितीय स्थान हासिल किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन एसएन …
अयोध्या, अमृत विचार। प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित कराई गई वाद विवाद प्रतियोगिता में जनपद की छात्रा मंजू ने लखनऊ जोन में द्वितीय स्थान हासिल किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन एसएन साबत ने उसको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
शुक्रवार को जनपद पुलिस कार्यालय की ओर से बताया गया कि महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत लखनऊ जोन के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच 22 अक्टूबर को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में जनपद के भारती इंटर कॉलेज बीकापुर के कक्षा 11 की छात्रा मंजू शर्मा को लखनऊ जोन में द्वितीय स्थान हासिल हुआ।
शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर छात्रा मंजू शर्मा को सम्मानित किया। साथ ही उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान मिशन शक्ति नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन श्रुति गुप्ता भी मौजूद रहीं।
