बहराइच हिंसा के 10 और उपद्रवी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के नेपाल भागने की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के महराजगंज बाजार में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने मंगलवार रात को 10 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी समेत कुछ अन्य आरोपितों के नेपाल भागने की सूचना है। जिस पर जिले की पुलिस ने नेपाल से सम्पर्क साधा है।

हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान मूर्ति पर पथराव को लेकर जमकर बवाल हुआ था। महाराजंग निवासी अब्दुल हमीद के घर के सामने बवाल के साथ फायरिंग की गई थी। इस फायरिंग में राम गांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की है। हरदी थाने की पुलिस ने मंगलवार रात को 10 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस की गिरफ्त में आये कुल उपद्रवियों की संख्या 60 से ऊपर पहुंच गई है। उधर उपद्रव में शामिल कई आरोपियों के फरार हो जाने की सूचना पुलिस को मिली है। जिसके घर से गोली चली थी, उसके बेटे की ससुराल नेपाल में है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मुख्य और अन्य आरोपियों ने नेपाल में शरण ली है। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि नेपाल पुलिस से भी इस मामले में संपर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बहराइच हिंसा: SP ने सीओ के निलंबन को लिखा पत्र, ग्रामीणों ने लगाया था लाठी चार्ज का आरोप

संबंधित समाचार