बरेली : करवाचौथ पर 50 हजार न देने पर पत्नी ने पति का फोड़ा सिर

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

इज्जतनगर थाना क्षेत्र का मामला, पीड़ित ने थाने में की शिकायत

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पत्नी को करवा चौथ पर खरीदारी करने के लिए 50 हजार रुपये न देने पर गुस्साई पत्नी ने पति के सिर में ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना क्षेत्र के रहने वाले एक हरीश कुमार ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की निधन हो गया है। तीन साल पहले उसने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी के दो बच्चे पहले पति से हैं। करवाचौथ से पहले उसकी पत्नी ने उससे खरीदारी करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि इन रुपयों से वह साड़ी और जेवर समेत अन्य सामान की खरीदारी की बात कहते हुए रुपये की मांग की। युवक ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इतना रुपये देने से इनकार कर दिया। इसी बीच दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान पत्नी ने ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी। इससे उसका सिर फट गया। पड़ोसियों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हरीश कुमार की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - बरेली: बिना ट्रैक्टर चालक 55 एकड़ में खेती करा रहा जेल प्रशासन

संबंधित समाचार