शाहजहांपुर: धान भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिंड़ंत में बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर-निगोही मार्ग पर सतवां खुर्द के पास तड़के हुआ हादसा

निगोही, अमृत विचार। शाहजहांपुर-निगोही रोड पर गांव सतवां खुर्द के पास बुधवार तड़के 4:45 बजे धान भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार थाना कांट के गांव कुर्रियां कलां निवासी राघवेंद्र कुमार (22) पुत्र वेद प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।

राघवेंद्र एक प्राइवेंट कंपनी में बतौर एजेंट पीलीभीत में काम करता था। वह बुधवार तड़के अकेले बाइक से अपने गांव से पीलीभीत जाने के लिए निकला था। शाहजहांपुर क्रास करने के बाद निगोही रोड पर सतवां खुर्द के पास पहुंचा, तभी सामने से धान भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार राघवेंद्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से मोबाइल, आधार कार्ड आदि के जरिये उसकी पहचान कर घर वालों को सूचना दी। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।

संबंधित समाचार