IPL : फिर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बने पारस म्हाम्ब्रे, लसिथ मलिंगा-महेला जयवर्धने के साथ करेंगे काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे बुधवार को इसी भूमिका में फिर से पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैम्पियन मुंबई इंडियंस से जुड़ गये। भारतीय टीम के साथ उनका गेंदबाजी कोच के तौर पर कार्यकाल इस साल भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद जून में समाप्त हुआ था। 

मुंबई इंडियंस ने कहा कि म्हाम्ब्रे (52 वर्ष) गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और मुख्य कोच महेला जयवर्धने के साथ काम करेंगे। जयवर्धने दो साल के अंतराल बाद फिर से मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। म्हाम्ब्रे इससे पहले मुंबई इंडियंस के साथ काम कर चुके हैं जब फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2013 में और चैम्पियंस लीग टी20 में 2011 और 2013 में खिताब जीता था। 

मुंबई इंडिंयस ने सोमवार को जयवर्धने को मुख्य कोच के तौर पर फिर से अपनी टीम में शामिल किया था जिन्होंने 2017 से 2022 के बीच टीम को अपने मार्गदर्शन में तीन खिताब दिलाये थे।

ये भी पढ़ें : नीतू डेविड ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं, एबी डिविलियर्स-एलिस्टेयर कुक की भी एंट्री 

संबंधित समाचार