बरेली: जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट समेत 44 नए संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डा. राजकुमार संक्रमित निकले हैं। बीते दिनों उनकी पत्नी के संक्रमित होने पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी। इसके अलावा स्वालेनगर, अहलादपुर, एकतानगर, प्रेमनगर, आशापुरम में एक-एक …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डा. राजकुमार संक्रमित निकले हैं। बीते दिनों उनकी पत्नी के संक्रमित होने पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी। इसके अलावा स्वालेनगर, अहलादपुर, एकतानगर, प्रेमनगर, आशापुरम में एक-एक संक्रमित निकले हैं।

एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार, आईवीआरआई से दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, एंटीजन व ट्रूनॉट से जांच में 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष निजी लैब से संक्रमित निकले हैं। जिले में 44 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इन इलाकों में मिले संक्रमित
इंद्रा नगर, आवास विकास कालोनी, बिहारीपुर, छोटी बमनपुरी, सिविल लाइंस, खुशबू एन्क्लेव, मलूकपुर, जिला अस्पताल, स्वाले नगर, अहलादपुर, एकता नगर, प्रेमनगर, आशापुरम, सुभाष नगर, गंगा नगर, किला छावनी, बदायूं, भूड़, राधेश्याम इन्क्लेव, जनकपुरी, लोधी टोला, माडल टाउन, रामपुर गार्डन, शाहजांपुर, गयासपुर समेत अन्य जगहों पर संक्रमित निकले है।

संबंधित समाचार