लखनऊः प्रगति भारत महोत्सव का आयोजन 24 अक्टूबर से

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार। आज का समृद्ध भारत की थीम पर आधारित प्रगति भारत महोत्सव का आयोजन 24 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक बंगला बाजार स्थित कांशीराम सांस्कृतिक उपवन में किया जाएगा।आयोजक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रगति भारत महोत्सव में केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय, हैण्डीक्राफ्ट, संस्कृति विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और नाबार्ड आदि विभागों का सहयोग रहेगा।

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एनवी सिंह ने बताया कि प्रगति भारत महोत्सव-2024 में भारत के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अनेक विभूतियों को प्रगति भारत महोत्सव सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्रगति भारत महोत्सव-2024 की सांस्कृतिक संध्या में रोजाना भारत के विभिन्न राज्यों और के लोक नृत्य और लोक गायन के कार्यक्रम जैसे उत्तर प्रदेश का ख्याल नृत्य, रास नृत्य, झूला नृत्य, मयूर नृत्य, राजस्थान का घूमर नृत्य, पंजाब का गिद्दा-भांगड़ा, हरियाणा का झूमर नृत्य, बिहार का जाट जाटिन नृत्य, झारखंड का फगुआ नृत्य, महाराष्ट्र का लावणी नृत्य, गुजरात का गरबा नृत्य के साथ अन्य राज्यों के लोक नृत्य और लोक गायन के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा कवि सम्मेलन, मुशायरा, जादू, कठपुतली, बिरहा और आल्हा के कार्यक्रम होंगे।

यह भी पढ़ेः यूपी के रिंकू और हरियाणा के युजवेंद्र पर होंगी सभी निगाहें, हरियाणा के खिलाफ रणजी मुकाबले में उतरेगी यूपी

संबंधित समाचार