मुरादाबाद में कोरोना की रफ्तार पड़ी धीमी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के मामले मुरादाबाद में थमे तो स्वास्थ्य अधिकारियों के चेहरे खिल गए। पर अचानक दिल्ली में इस संक्रमण के कारण जो उछाल देखा गया, उसने अधिकारियों को एक बार फिर चिंता में डाल दिया, हालांकि लगातार संक्रमितों के आंकड़े कम सामने आने से अधिकारी राहत की सांस ले रहे हैं। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के मामले मुरादाबाद में थमे तो स्वास्थ्य अधिकारियों के चेहरे खिल गए। पर अचानक दिल्ली में इस संक्रमण के कारण जो उछाल देखा गया, उसने अधिकारियों को एक बार फिर चिंता में डाल दिया, हालांकि लगातार संक्रमितों के आंकड़े कम सामने आने से अधिकारी राहत की सांस ले रहे हैं। पर उन्होंने लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को फेस मास्क और सामाजिक दूरी के बारे में बताने के लिए भी कहा गया है।


संक्रमितों के मामले में जहां रिकवरी रेट सत्तर फीसदी से आगे नहीं बढ़ पा रहा था। अब 26 फीसदी बढ़ौत्तरी करते हुए 96 फीसदी से ज्यादा लोग कोरोना को मात देने वाले दर्ज किए जा चुके हैं। लगातार स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ रही है और संक्रमितों की संख्या अब ज्यादा डरावनी नहीं रही। जो प्रतिदिन आंकड़े सामने आ रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग के लिए यह बेहद राहत भरे हैं। पर अचानक पांच दिनों में जो राजधानी के आंकड़े सामने आए, उसने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग को सोचने पर मजबूर कर दिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमसी गर्ग ने अलर्ट जारी करते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पताल में मरीजों की काउंसलिंग करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही फेस मास्क लगाने की सलाह के साथ साथ उन्हें इसके फायदे भी बताने को कहा गया है। सामाजिक दूरी का ख्याल रखने और बगैर मास्क के आ रहे मरीजों को पहले मास्क लगाने को कहा जाएगा।

20 मिले संक्रमित, 37 ने जीती जंग

कोरोना काल में इस संक्रमण को मात देने वालों की संख्या शुक्रवार को भी ज्यादा रही। 37 लोगों ने इस वायरस को मात दी है। इनमें ज्यादातद होम आइसोलेशन में थे। उन्हें अब अपनों के बीच जाने की अनुमति दे दी गई है। उधर 20 संक्रमित भी मिले हैं। इसमें टीडीआई सिटी का व बहादुर नगर के दो अधेड़ कोरोना की चपेट में आए हैं। उधर रैपिड एंटीजन किट से 1907 लोगों की कोविड जांच हुई। इसमें हरथला में दो लोग संक्रमित पाए गए।

जिले की स्थिति
10,493 संक्रमित मिले
100493 अब तक हुए स्वस्थ
167 संक्रमितों की हो चुकी है मौत
04 संक्रमित टीएमयू के एल-थ्री अस्पताल में भर्ती
10 अन्य चिकित्सा सुविधा में भर्ती
91 होम आइसोलेशन में

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मिलिंद चंद गर्ग ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले कम हुए हैं पर अभी पूरी तरह से थमे नहीं हैं। दिल्ली में संक्रमण का असर अचानक तेज हुआ था, इसलिए यहां भी अलर्ट रहने की जरूरत है। अस्पतालों में मरीजों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रतिदिन ओपीडी व इमरजेंसी के वक्त जारी रहेगा। इससे लोगों में फेस मास्क और सामाजिक दूरी को लेकर सक्रियता बनी रहे।

संबंधित समाचार